देश की 97% वयस्क आबादी को लगी कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़: स्वास्थ्य मंत्री

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को बताया कि देश में अब तक 97% से अधिक वयस्क आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज़ दी गई। उन्होंने ट्वीट किया, "शत-प्रतिशत पहली डोज़ के लक्ष्य की तरफ बढ़ते कदम।" गौरतलब है कि देश में अब तक 178 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन की डोज़ दी जा चुकी है।

Load More