देश की आईटी कंपनियों में सर्वाधिक वेतन पाने वाले कॉग्निज़ेंट के सीईओ को 2023 में मिले ₹186 करोड़
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2023 में कॉग्निज़ेंट के सीईओ नियुक्त हुए रवि कुमार एस भारतीय आईटी इंडस्ट्री में सबसे अधिक वेतन पाने वाले सीईओ हैं। बकौल रिपोर्ट, पिछले साल उन्हें $22.56 मिलियन (करीब ₹186 करोड़) मिले जिसमें वन टाइम स्टॉक रिवॉर्ड भी शामिल था। गौरतलब है कि रवि को पिछले साल $20.25 मिलियन मूल्य के शेयर मिले थे।