देश की खुदरा महंगाई दर फरवरी में घटकर रही 5.09%

केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में फरवरी में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.09% रही जो जनवरी में 5.10% थी। फरवरी में खुदरा महंगाई दर ग्रामीण क्षेत्रों में 5.34% और शहरी क्षेत्रों में 4.78% रही। गौरतलब है कि यह लगातार छठा महीना है जब यह दर आरबीआई द्वारा निर्धारित 2-6% की सीमा के भीतर रही है।

Load More