देश की चिंता पीएम पर छोड़ दीजिए: राहुल के 'चीन-पाक एक हो गए हैं' बयान पर अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के 'चीन-पाकिस्तान एक हो गए हैं, युद्ध हुआ तो भारत को नुकसान होगा' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "राहुल कांग्रेस पार्टी की चिंता करें, देश की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छोड़ दें।" बकौल ठाकुर, भारतीय सेना ने प्रधानमंत्री के मज़बूत नेतृत्व में सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट स्ट्राइक करके जवाब दिया है।