देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक ने एमपी में चुनाव से पहले जमा नहीं कराई पिस्टल, केस दर्ज
देश की पहली ट्रांसजेंडर विधायक शबनम मौसी के खिलाफ मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पिस्टल जमा न कराने के मामले में अनूपपुर में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। बकौल पुलिस, उन्होंने 12 बोर की बंदूक जमा कराई लेकिन पिस्टल नहीं सौंपी और अब पिस्टल का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है।