देश की रक्षा की लेकिन पत्नी की हिफाज़त नहीं कर सका: मणिपुर की पीड़िता का पूर्व सैनिक पति
मणिपुर में नग्न कर घुमाई गईं 2 महिलाओं में से एक पीड़िता के पति ने बताया है कि वह भारतीय सेना से रिटायर्ड हैं। उन्होंने कहा, "कारगिल की लड़ाई लड़ चुका हूं...मैंने देश की रक्षा की लेकिन हताश हूं कि अपनी पत्नी और गांव के अन्य लोगों की हिफाज़त नहीं कर पाया।" गौरतलब है, यह घटना मई की है।