देश की संप्रभुता को ध्यान में रखकर लिया फैसला: यूके की लेखिका को देश में न आने देने पर भारत
भारतीय मूल की ब्रिटिश लेखिका निताशा कौल को भारत में प्रवेश नहीं दिए जाने पर विदेश मंत्रालय ने कहा है, "भारत में विदेशी नागरिकों के प्रवेश को लेकर फैसला देश की संप्रभुता को ध्यान में रखकर लिया जाता है।" दरअसल, कर्नाटक सरकार के आमंत्रण पर भारत आईं निताशा को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हिरासत में लेकर वापस भेज दिया गया था।