देश की साख दांव पर है, निवेशक चीन चले जाएंगे: एनएसई घोटाला मामले में सीबीआई से कोर्ट
दिल्ली की एक अदालत ने 2018 के नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) हेरफेर मामले में जांच की धीमी रफ्तार को लेकर बुधवार को सीबीआई की आलोचना की। अदालत ने सीबीआई से कहा, "देश की साख दांव पर है, आप जांच को हल्के में ले रहे।" कोर्ट ने कहा, "क्या जांच वर्षों तक चलेगी?...हमारी विश्वसनीयता चली जाएगी...ये सभी (निवेशक) चीन चले जाएंगे।"