देश के 12 राज्यों व यूटी में आज महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज़्यादा है: मुख्य चुनाव आयुक्त
भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों के एलान से पहले बताया कि देश के 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में आज महिला वोटरों की संख्या पुरुषों से ज़्यादा है। उन्होंने कहा कि देश में प्रति 1,000 पुरुष वोटरों के मुकाबले महिला वोटरों की संख्या बढ़कर 948 हो गई है।