देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान

देश के 15वें राष्ट्रपति के चुनाव के लिए सोमवार सुबह 10 बजे संसद भवन व विभिन्न विधानसभाओं में मतदान शुरू हो गया। 776 निर्वाचित सांसद और देशभर के 4,033 निर्वाचित विधायक अगले राष्ट्रपति का चुनाव करेंगे। इस चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू जबकि विपक्ष की ओर से यशवंत सिन्हा उम्मीदवार हैं। वहीं, 21 जुलाई को मतगणना होगी।

Load More