देश के 20 राज्यों/यूटी की विधानसभाओं में 10% से भी कम महिला एमएलए; राज्यवार सूची आई सामने
केंद्र सरकार ने लोकसभा में राज्यवार आंकड़े जारी कर बताया है कि देश के 20 राज्यों/यूटी की विधानसभाओं में महिला विधायकों की संख्या 10% से भी कम है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मिज़ोरम व नागालैंड में एक भी महिला विधायक नहीं है और देश में कर्नाटक (3.14%), पुद्दुचेरी (3.33%) व असम (4.76%) में सबसे कम महिला विधायक हैं।