देश के 23 आईआईटी ने 3 वर्षों में 1,535 पेटेंट दर्ज कराए, 69 को उत्पादों में बदला गया
देश के 23 आईआईटी ने पिछले 3 वर्षों में 1,535 पेटेंट दर्ज कराए हैं। इनमें से 69 पेटेंट को प्रक्रियाओं और उत्पादों में बदला गया जिसका देश को लाभ हुआ है। संसदीय समिति की रिपोर्ट के अनुसार, इन पेटेंट का कुल वाणिज्यिक मूल्य ₹13.21 करोड़ है। बकौल रिपोर्ट, इन आईआईटी के पास नए उद्यमियों के लिए स्टार्ट-अप नीति भी है।