केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी इंडिया रैंकिंग्स 2023 में मेडिकल कॉलेज की कैटेगरी में दिल्ली का एम्स पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर चंडीगढ़ का पोस्ट ग्रैजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन ऐंड रिसर्च, तीसरे स्थान पर वेल्लोर का क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज और चौथे स्थान पर बेंगलुरु का नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ ऐंड न्यूरो साइंस है।