देश के 7 शहरों में वित्त वर्ष 2022-23 में घरों की बिक्री 48% बढ़कर ₹3.47 लाख करोड़ की हुई
रियल एस्टेट फर्म एनारॉक के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर समेत देश के 7 प्रमुख शहरों में घरों की बिक्री वित्त वर्ष 2022-23 में सालाना आधार पर 48% बढ़कर ₹3.47 लाख करोड़ की रही। बकौल एनारॉक, 2021-22 में 2,77,783 घरों की बिक्री हुई थी जो 2022-23 में बढ़कर 3,79,095 इकाई तक पहुंच गई। मुंबई में घरों की बिक्री सर्वाधिक ₹1,67,210 करोड़ की रही।