देश के 8 प्रमुख शहरों में 2023 में 'घोस्ट मॉल' की संख्या बढ़कर 64 हुई: रिपोर्ट
इंटरनैशनल प्रॉपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, देश के 8 प्रमुख शहरों में 2023 में 'घोस्ट मॉल' की संख्या 57 से 64 हो गई है। 'घोस्ट मॉल' की संख्या में वृद्धि के चलते 2023 में ₹6,700 करोड़ के नुकसान का अनुमान है। किसी मॉल में 40% से ज़्यादा कमर्शियल स्पेस खाली है तो उसे 'घोस्ट मॉल' कहते हैं।