देश के किन राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में हैं कोविड-19 के सबसे ज़्यादा ऐक्टिव केस?

भारत में रविवार को कोविड-19 के 3,823 नए केस रिपोर्ट हुए जो इस साल की सबसे अधिक दैनिक वृद्धि है। अब देश में सबसे अधिक ऐक्टिव केस केरल में (4,953) हैं जिसके बाद महाराष्ट्र (3,324), गुजरात (2,294), कर्नाटक (1,259) और दिल्ली (1,216) का स्थान है। वहीं शीर्ष 10 राज्यों/यूटी में हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, हरियाणा, गोवा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

Load More