देश के कुछ हिस्सों में टमाटर के दाम ₹200 प्रति किलो पहुंचे
दिल्ली समेत देश के कुछ हिस्सों में टमाटर के दाम ₹200 प्रति किलो पहुंच गए हैं। व्यापारियों के मुताबिक, कीमतों में यह उछाल लगातार हो रही बारिश के चलते टमाटर की आपूर्ति बाधित होने के कारण हुआ है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में सोमवार को टमाटर का खुदरा मूल्य ₹104.38/किलोग्राम रहा और सर्वाधिक ₹200/किलोग्राम सवाई माधोपुर में दर्ज हुआ।