देश के टैक्स का पैसा पाकिस्तानियों पर खर्च नहीं होने देंगे: सीएए को लेकर केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि सीएए के कारण जो प्रवासन होगा वो आज़ादी के समय से बड़ा होगा। केजरीवाल ने कहा, "सरकारी पैसा हमारे टैक्स का पैसा है। सरकार इन पैसों को पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों को...बसाने में खर्च करना चाहती है...यह मंज़ूर नहीं है। क्या देशवासियों के घर के सामने पाकिस्तानियों की झुग्गियां बसाना सही होगा?"