देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त बने आईएएस अफसर हीरालाल सामरिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हीरालाल सामरिया को केंद्रीय सूचना आयोग के मुख्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। सामरिया देश के पहले दलित मुख्य सूचना आयुक्त हैं। सामरिया, श्रम मंत्रालय में सचिव और रसायन व उर्वरक मंत्रालय में संयुक्त सचिव रह चुके है और 2020 में सूचना आयुक्त नियुक्त हुए थे।

Load More