देश के पास है गेहूं का पर्याप्त भंडार, फिलहाल आयात शुल्क में नहीं होगा बदलाव
सरकार ने बताया है कि देश के पास घरेलू जरूरतों को पूरा करने व कीमतों को स्थिर रखने के लिए गेहूं का पर्याप्त भंडार है और फिलहाल आयात शुल्क में बदलाव करने की योजना नहीं है। सरकार ने कहा, "यह सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे कि शरारती तत्वों द्वारा जमाखोरी न हो और कीमत स्थिर बनी रहे।"