देश के लिए उनका योगदान कभी नहीं भूलेंगे: लद्दाख में 9 जवानों के शहीद होने पर रक्षा मंत्री
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लद्दाख में सेना की गाड़ी के गहरी खाई में गिरने से 9 जवानों के शहीद होने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, "जवानों की शहादत से दुखी हूं। हम देश के प्रति उनके असाधारण योगदान को कभी नहीं भूलेंगे।" उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।