देश के लिए उनका योगदान हम सबको याद रहेगा: बंगाल के पूर्व राज्यपाल त्रिपाठी के निधन पर ममता
वरिष्ठ बीजेपी नेता व पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी के निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, "देश के लिए उनका योगदान हम सबको याद रहेगा।" वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, "उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन को ज़मीन पर मज़बूत करने और वंचित वर्ग के कल्याण के प्रति वह जीवनभर समर्पित रहे।"