देश के विभिन्न शहरों में 2023 के आखिरी सूर्यास्त के वीडियोज़ हुए वायरल
भारत के विभिन्न शहरों में 2023 के आखिरी सूर्यास्त के वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। 'एएनआई' द्वारा 'X' पर शेयर किए गए वीडियोज़ श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) के लाल चौक, जलपाईगुड़ी व कोलकाता (पश्चिम बंगाल), गुवाहाटी (असम) और अयोध्या (यूपी) के हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कमेंट किया, "यह 2024 में नई ऊर्जा के साथ फिर से उगेगा।"