देश को उन खिलाड़ियों पर गर्व है जो एशियन गेम्स में 107 पदक लेकर आए हैं: राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एशियन गेम्स में भारतीय महिला और पुरुष कबड्डी टीमों को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा, "देश को उन खिलाड़ियों पर गर्व है जिन्होंने उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित कर एशियन गेम्स में 107 पदक जीते हैं।" गौरतलब है, भारत ने एशियाड के इतिहास में पहली बार बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता है।