देश को गर्व से भर दिया: नीरज के वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर अनुराग
वर्ल्ड ऐथलेटिक्स चैंपियनशिप के इतिहास में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बनने पर जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बधाई दी है। उन्होंने कहा, "नीरज ने फिर देश को गर्व से भर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज भारत खेलों में भी ऐतिहासिक उपलब्धियां अर्जित कर रहा है।"