देश बचाना है तो सबसे पहले कांग्रेस को यह बोलना चाहिए कि वह राहुल पर दाव नहीं लगाएगी: 'आप'
'आप' की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने विपक्ष की बैठक के बाद शनिवार को ट्वीट किया, "अगर देश बचाना है तो सबसे पहले कांग्रेस को बोल देना चाहिए कि वह तीसरी बार भी राहुल गांधी पर दाव नहीं लगाएगी और समूचे विपक्ष पर इसका दबाव नहीं बनाएगी।" उन्होंने कहा, "देश हित में ये संविधान बचाने से भी ऊपर है।"