देश में 1.58 करोड़ बच्चे हैं मादक पदार्थ के सेवन के आदी: सुप्रीम कोर्ट से सरकार
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि देश में 10-17 साल की उम्र के 1.58 करोड़ बच्चे मादक पदार्थ का सेवन करने के आदी हैं। एक सर्वे के अनुसार, सबसे अधिक सेवन शराब का किया जाता है और उसके बाद भांग और अफीम आते हैं। 5.7 करोड़ से अधिक लोग शराब पीने की गंभीर लत से प्रभावित हैं।