देश में 2022 में ज़मीन के अंदर जाने वाले कुल पानी का 60% पानी निकाला गया: रिपोर्ट
जल शक्ति मंत्रालय के केंद्रीय भूजल बोर्ड (सीजीडब्ल्यूबी) की रिपोर्ट के अनुसार, देश में इस वर्ष ज़मीन के अंदर जाने वाले पानी की कुल मात्रा का 60.08% जल निकाल लिया गया है। बकौल रिपोर्ट, इस वर्ष 437 अरब घन मीटर भूमि जल में से 239 अरब घन मीटर निकाला गया। गौरतलब है, यह आंकड़ा 2020 के मुकाबले 2% घटा है।