देश में 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 5,476 नए मामले, दर्ज हुईं 158 मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,476 नए मामले सामने आए जबकि 9,754 मरीज़ इससे ठीक हुए हैं। कोविड-19 संक्रमण से बीते 24 घंटों में 158 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 5,15,036 हो गई है। वहीं, कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले फिलहाल 59,442 रह गए हैं।