देश में 24 घंटों में दर्ज हुए कोविड-19 के 15,815 नए मामले, 20,000 से अधिक मरीज़ हुए ठीक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी रिपोर्ट के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 15,815 नए मामले सामने आए जबकि इस दौरान 20,018 मरीज़ संक्रमण से ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की कुल संख्या फिलहाल घटकर 1,19,264 रह गई जबकि दैनिक सकारात्मकता दर 4.36% है। वहीं, कुल मृतकों की संख्या 5,26,996 है।