देश में 24-घंटों में कोविड-19 के 2,541 नए मामले सामने आए, सक्रिय मामले हुए 16,522
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24-घंटों में कोविड-19 के 2,541 नए मामले सामने आए हैं और दैनिक संक्रमण दर 0.84% हो गई है। सक्रिय मामलों की संख्या 16,522 है। इसके अलावा, 1,862 लोगों के संक्रमण से ठीक होने के बाद रिकवरी रेट 98.75% और कुल रिकवर होने वाले लोगों की संख्या 4,25,21,341 हो गई है।