देश में 5 माह में कोविड-19 के सर्वाधिक नए मामले मिलने के बीच कहां हैं सबसे ज़्यादा ऐक्टिव केस?

भारत में बीते 24-घंटों में कोविड-19 के 20,139 नए मामले सामने आए जो पिछले 5-महीनों के भीतर सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। देश में कोविड-19 के सर्वाधिक 27,496 सक्रिय मामले पश्चिम बंगाल में हैं। इसके बाद केरल में 26,451, तमिलनाडु में 18,282, महाराष्ट्र में 16,922, कर्नाटक में 6,603, तेलंगाना में 5,082, गुजरात में 4,225 और ओडिशा में 3,511 सक्रिय मामले हैं।

Load More