देश में अब भी 19% परिवारों के पास शौचालय की सुविधा नहीं: एनएफएचएस
राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस)-5 के ताज़ा सर्वे के अनुसार, देश में 19% परिवार किसी शौचालय सुविधा का उपयोग नहीं करते हैं। बिहार में शौचालय की सुविधा सबसे कम (61.7%) है, इसके बाद झारखंड (69.6%) और ओडिशा (71.3%) का स्थान है। वहीं, लक्षद्वीप में शौचालय की सुविधा 100% है जबकि दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड में यह 90% से ज़्यादा है।