देश में आज किन शहरों में दर्ज हुआ 48°C से 50°C तापमान?

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को देश के सर्वाधिक अधिकतम तापमान वाले शहरों की सूची जारी की। मंगलवार को राजस्थान के चूरू में देशभर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान (50.5°C) दर्ज हुआ। सिरसा (हरियाणा) में 50.3°C, मुंगेशपुर (दिल्ली) में 49.9°C, झांसी (यूपी) में 49°C, पृथ्वीपुर (एमपी) में 48.5°C, डालटनगंज (झारखंड) में 47.5°C और बठिंडा (पंजाब) में 47.2°C तापमान दर्ज हुआ।

Load More