देश में आज कौन-कौनसे शहरों की हवा रही सबसे कम प्रदूषित?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 37 एक्यूआई के साथ सूरत (गुजरात) में हवा सबसे कम प्रदूषित रही। इसके बाद राजामहेंद्रवरम (38), बठिंडा (39), वाराणसी (40), अरियालुर (41), पुद्दुचेरी (41), विजयपुरा (42) और ऊटी (42) का स्थान रहा। वहीं, रविवार को हाजीपुर (257), बारबिल (250) और दुर्गापुर (242) सबसे प्रदूषित शहर रहे।

Load More