देश में इनोवेटिव सोच की कमी नहीं: गुटखे के पाउच में डॉलर छिपाकर ले जा रहे यात्री पर महिंद्रा
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने गुटखे के पाउच में $40,000 छिपाकर ले जा रहे यात्री के वीडियो पर कहा है, "भारत में इनोवेटिव सोच व मैन्युफैक्चरिंग की कमी नहीं है…शख्स को अपनी क्रिएटिविटी कुछ और प्रोडक्टिव व कानून सम्मत चीज़ें बनाने में दिखानी चाहिए थी।" कोलकाता एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने यात्री के बैग से गुटखे के सील पैकेट बरामद किए थे।