देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत 1 साल के भीतर पेट्रोल गाड़ियों के बराबर होगी: गडकरी
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा, "मैं कोशिश कर रहा हूं कि देश में एक साल के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत पेट्रोल गाड़ियों की लागत के बराबर हो।" उन्होंने कहा, "इससे हम जीवाश्म ईंधन पर खर्च होने वाली विदेशी मुद्रा को बचा सकेंगे।" बकौल गडकरी, सरकार व्यापक स्तर पर हरित ईंधन को बढ़ावा दे रही है।