देश में इस साल जून तक साइबर हमलों से जुड़े 6.74 लाख मामले आए सामने: केंद्र
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि देश में इस साल जून तक साइबर हमलों से जुड़े 6,74,021 मामले सामने आए। उन्होंने बताया कि 2021 में देशभर में साइबर हमलों से जुड़े कुल 14,02,809 मामले सामने आए थे। मिश्रा के मुताबिक, देश में 2019 से जून-2022 तक 36.29 लाख ऐसे मामले सामने आए हैं।