देश में इस साल सामान्य रहेगा मॉनसून, औसत 96% बारिश होने का है अनुमान: मौसम विभाग
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बताया कि इस साल देश में सामान्य मॉनसून रह सकता है और पूरे साल औसत 96% बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि मॉनसून के दौरान (अगस्त-सितंबर में) अल नीनो का असर दिख सकता है। बकौल आईएमडी, मई के अंतिम हफ्ते में मॉनसून का अगला अपडेट जारी किया जाएगा।