देश में ऐसे 'आया राम गया राम' बहुत हैं: नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने पर कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार के महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए में लौटने पर कहा है, "ऐसे 'आया राम गया राम' देश में कई लोग हैं।" खरगे ने कहा कि नीतीश के एनडीए में जाने की सूचना आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव ने उन्हें पहले ही दे दी थी।