देश में कुछ भी हुआ तो बीजेपी इसकी ज़िम्मेदार होगी: अल-कायदा की धमकी पर संजय राउत

शिवसेना नेता संजय राउत ने नुपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर अल-कायदा द्वारा भारत में आत्मघाती हमले करने की चेतावनी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "देश में सबकुछ ठीक चल रहा था...लेकिन बीजेपी प्रवक्ता धार्मिक समुदायों के बीच लड़ाई कराना चाहती थीं...अब अगर देश में कुछ भी होता है...तो बीजेपी को ज़िम्मेदार माना जाएगा।"

Load More