देश में कुल प्रजनन दर 2.0 होने के बीच किन राज्यों में रिप्लेसमेंट लेवल से ऊपर है प्रजनन दर?
भारत की कुल प्रजनन दर यानि प्रति महिला बच्चों की औसत संख्या घटकर 2.0 हो गई है। 2.1 के रिप्लेसमेंट फर्टिलिटी लेवल से ऊपर वाले राज्य बिहार (2.98), मेघालय (2.91), उत्तर प्रदेश (2.35), झारखंड (2.26) और मणिपुर (2.17) हैं। बकौल यूएन, रिप्लेसमेंट फर्टिलिटी लेवल से नीचे वाले देशों से पता चलता है कि पीढ़ी पर्याप्त बच्चे पैदा नहीं कर रही।