देश में कोयला उत्पादन 2023-24 में 99 करोड़ टन, 2024-25 में 111 करोड़ टन रहने का अनुमान
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान 99.71 करोड़ टन कोयला उत्पादन होने का अनुमान है जिसमें सरकारी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड की हिस्सेदारी 76 करोड़ टन रह सकती है। आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान देश में 111.16 करोड़ टन जबकि 2025-26 में 128.83 करोड़ टन कोयला उत्पादन हो सकता है।