देश में कोविड-19 के 10,126 नए मामले आए सामने, 266 दिनों में सबसे कम
केंद्र सरकार के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,126 नए मामले सामने आए जो बीते 266 दिनों में सबसे कम हैं। वहीं, इस दौरान संक्रमण से 332 लोगों की मौत हो गई जिससे मृतकों की कुल संख्या 4,61,389 पहुंच गई है। 24 घंटों में कोविड-19 से 11,982 लोग रिकवर हुए और कुल सक्रिय मामले 1,40,638 हैं।