देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले बढ़कर 3,609 हुए, बीते 24 घंटों में 243 नए केस मिले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 243 नए केस मिले। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,609 पहुंच गई है। देश में कोविड-19 के कारण अब तक कुल 5,30,699 मौतें हुई हैं व इससे उबरने वालों की संख्या 4.41 करोड़ है।