देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,503 हुई, 24 घंटों में 228 केस मिले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 228 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,503 हो गई है। देश में अब तक कोविड-19 से 5,30,714 मौतें हुई हैं जबकि संक्रमण से उबरने वालों की संख्या 4.41 करोड़ है।

Load More