देश में कोविड-19 के दैनिक मामलों में हुई 40% की वृद्धि; दर्ज हुए 3,000 से अधिक नए केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 3,016 नए मामले दर्ज हुए जो पिछले दिन के आंकड़े से 40% अधिक हैं। इसके साथ ही देश में कोविड-19 के सक्रिय मामले बढ़कर 13,509 हो गए हैं। गौरतलब है कि भारत में अब तक कोविड-19 से 5,30,862 लोगों की मौत हो चुकी है।

Load More