देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या करीब 50,000 होने के बीच कहां हैं सर्वाधिक केस?
भारत में शुक्रवार को कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 49,622 हो गई। केरल में कोविड-19 के सबसे अधिक सक्रिय मामले (17,496) हैं जिसके बाद महाराष्ट्र (5,700), दिल्ली (3,962), हरियाणा (2,835), तमिलनाडु (2,684), पंजाब (2,319) और हिमाचल प्रदेश (2,145) हैं। गौरतलब है, देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 11,000 से ज़्यादा नए मामले दर्ज हुए।