देश में कौन-कौनसे शहरों की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित?
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों (मंगलवार शाम 4 बजे तक) में ग्रेटर नोएडा और मुज़फ्फरनगर देश के सर्वाधिक प्रदूषित हवा वाले शहर रहे। उसके बाद इस मामले में हापुड़ (360), गुरुग्राम (343), दिल्ली (342), नोएडा (330), भागलपुर ( 328), समस्तीपुर (326), मानेसर (318), सहरसा (305) और नलबाड़ी (304) का स्थान रहा।