देश में 'तुगलकी राज' चला रही है बीजेपी, किसी को आज़ादी का अधिकार नहीं: ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी सरकार देश में 'तुगलकी राज' चला रही है। उन्होंने कहा, "वे (बीजेपी) केंद्रीय एजेंसियों के ज़रिए 'तुगलकी कांड' चला रहे हैं...किसी को आज़ादी का अधिकार नहीं, बीजेपी ने सारे अधिकार खत्म कर दिए हैं।" बकौल ममता, बीजेपी के विपरीत टीएमसी 'मां, माटी, मानुष' की पार्टी है।